एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2024: 26 मई 2024 यानी आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत है। स्त्री सुख-सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए इस दिन सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत किया जाता है। इस व्रत में गणपति जी की पूजा का विधान है। यह मान्य है कि इसके प्रभाव से जीवन सुखमय बनता है।
बप्पा सारे दुख हर लेते हैं। संकष्टी चतुर्थी व्रत में चंद्र दर्शन अवश्य किए जाते हैं, इसके बिना पूजा का फल नहीं मिलता है। आज गणेश जी की पूजा में कुछ दुर्लभ मंत्रों का जाप अवश्य करें। कहते हैं मंत्रों के प्रभाव से पूजा का शीघ्र फल मिलता है।
एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2024 मुहूर्त (Ekdant Sankashti Chaturthi 2024 Muhurat)
- ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 26 मई 2024, शाम 06.06
- ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी तिथि समाप्त – 27 मई 2024, शाम 04.53
- पूजा मुहूर्त – प्रातः 07.08 – दोपहर 12.18
- शाम का पूजा समय – सुबह 07.12 – रात 09.45
- संकष्टी के चंद्रोदय – रात 10.12
संकष्टी चतुर्थी पूजा मंत्र
- सौभाग्य में वृद्धि के लिए – ऊँ श्रीं गण सौभाग्य गणपतये। वरवरद सर्वजन्म में वशमान्य नम:।।
- लक्ष्मी प्राप्ति – सिद्ध लक्ष्मी मनोरहप्रियाय नम:।
- संकट से मुक्ति – ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
संकष्टी चतुर्थी के उपाय (Sankashti Chaturthi Upay)
- बुरे कार्य – एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर गणपति जी को गेंदे के फूलों की माला, मोदक और गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें। मान्यता है इससे हर कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी।
- संपत्ति का सपना – जिन लोगों को घर चाहिए लेकिन किसी कारणवश आपका यह सपना पूरा नहीं हो रहा था तो एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर श्री गणेश पंचरत्न स्तोत्र का पाठ करें। इससे संपत्ति, जमीन पाने में लाभ मिलता है.
- शीघ्र विवाह – यदि विवाह नहीं हो पा रहा है या फिर विवाह में अड़चने आ रही है तो एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर ऊं ग्लौम गणपतयै नम: में 11 माला जाप करें। व्रत रखें और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें। कार्य सफल होते हैं.
जून ग्रह गोचर 2024: जून में वक्री होंगे शनि, 5 ग्रह बदलेंगे चाल, ये चार राशियां होंगी मालामाल
Disclaimer : यहां अपलोड की गई सूचनाएं सिर्फ गोपनीय और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।