एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए अब 22 दिन हो चुके हैं. इसके बावजूद फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही थी. लेकिन अब पैन इंडिया एक्टर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ की रिलीज के बाद ‘एनिमल’ का खेल खत्म होता नजर आ रहा है. फिल्म के बिजनेस में अब गिरावट आनी शुरू हो गई है. ‘एनिमल’ पर ‘सालार’ का असर साफ दिखाई दे रहा है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ हर दिन 7 से 10 करोड़ या उससे ज्यादा तक का कारोबार कर रही थी. लेकिन रिलीज के 22वें दिन फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपए की कमाई की है. ये कलेक्शन फिल्म की रिलीज के बाद से अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. हालांकि अब 22 दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 532.33 करोड़ हो गया है.
‘एनिमल’ का अब तक का कलेक्शन
दिन 1 | ₹ 63.8 करोड़ |
दूसरा दिन | ₹ 66.27 करोड़ |
तीसरा दिन | ₹ 71.46 करोड़ |
दिन 4 | ₹ 43.96 करोड़ |
दिन 5 | ₹ 37.47 करोड़ |
दिन 6 | ₹ 30.39 करोड़ |
दिन 7 | ₹ 24.23 करोड़ |
दिन 8 | ₹ 22.95 करोड़ |
दिन 9 | ₹ 34.74 करोड़ |
दिन 10 | ₹ 36 करोड़ |
दिन 11 | ₹ 13.85 करोड़ |
दिन 12 | ₹ 12.72 करोड़ |
दिन 13 | ₹ 10.25 करोड़ |
दिन 14 | ₹ 8.75 करोड़ |
दिन 15 | ₹ 8.3 करोड़ |
दिन 16 | ₹ 12.8 करोड़ |
दिन 17 | ₹ 14.5 करोड़ |
दिन 18 | ₹ 5.75 करोड़ |
दिन 19 | ₹ 5.5 करोड़ |
दिन 20 | ₹ 5.15 करोड़ |
दिन 21 | ₹ 2.45 करोड़ |
दिन 22 | ₹ 1.04 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) |
कुल | ₹ 532.33 करोड़ |
साल की हाइएस्ट ओपनर बनी ‘सालार’
‘सालार’ की बात करें तो फिल्म में साउथ सुपस्टार प्रभास लीड रोल अदा करते नजर आए हैं. फिल्म पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके साल की हाइएस्ट ओपनर बन गई है. फिल्म का क्रेज देखकर लग रहा है कि अब इसके आगे किसी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: मंसूर अली खान को भरना होगा 1 लाख रुपए का जुर्माना, तृषा के खिलाफ नहीं कर सकेंगे मानहानि का केस