बच्चों के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने को बेताब हैं करीना कपूर खान, बोलीं- ‘ये गर्व की बात’

बच्चों के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने को बेताब हैं करीना कपूर खान, बोलीं- ‘ये गर्व की बात’


चंद्रयान-3: 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत एक नई स्पेस क्रांति की शुरुआत करने जा रहा है. चांद के साउथ पोल पर पहली बार कोई ह्यूमन मिशन दस्तक देने जा रहा है. अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो भारत का चंद्रयान-3 एक नया इतिहास रचेगा. 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इसरो के साथ हर देशवासी बेसब्री से गर्व के इस पल का इंतजार कर रहा है. इस लिस्ट में अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम भी शामिल हो गया है. जो बच्चों के साथ इस पल को दिल थामकर देखेगी.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग बच्चों के साथ देखेंगी करीना

बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी हाल ही में एक इवेंट के दौरान चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वो चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखने के लिए बेताब हैं. दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचीं करीना कपूर खान ने कहा कि, “ मैं इस गर्व के पल के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. मेरा प्लान है कि मैं तैमूर और जेह के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव एक्सपीरियंस करूं.”

बातचीत के दौरान करीना कपूर ने कहा कि, “ ये भारत और हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है. आप अपने दिल में गर्व के इस भाव को साफ महसूस कर सकते हैं. भारतीय होने के नाते हम सब इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं अपने बच्चों के साथ इसे दिल थामकर देखूंगी.”

यहां देख सकते हैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव

दरअसल 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का वक्त तय किया गया है. इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यूट्यूट हैंडल और डीडी नेशनल चैनल पर लैंडिंग को लाइव प्रसारित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

इन फेमस यूट्यूबर्स के आगे एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान भी हैं फेल, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *