सावन का महीना किस दिन से शुरू हो रहा है, पहले सावन सोमवार की तारीख क्या है?

Sawan 2024 Kab se shuru five sawan somwar date importance shravan month Sawan 2024: सावन का महीना किस दिन से शुरू हो रहा है, पहला सावन सोमवार की डेट क्या है?


सावन 2024 कब से शुरू: देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन (श्रावण) हिंदू पंचांग का 5वां महीना है। इस पूरे महीने में भोलेनाथ (शिव जी) का अभिषेक, पूजा, मंत्र जाप आदि करने वालों को जीवन में कभी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता। सावन में सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व है।

भोलेनाथ के भक्तों को सावन के महीनों का बेसब्री से इंतजार होता है। इस साल सावन 2024 में कब है, आइए जानें इस बार कितने सावन सोमवार पड़ेंगे, श्रावण कब शुरू होगा, इसका क्या महत्व है।

सावन 2024 तिथि (Sawan 2024 Date)

  • सावन कब शुरू होगा – 22 जुलाई 2024
  • सावन कब खत्म होगा – 19 अगस्त 2024

कितने सावन सोमवार 2024 ? (सावन सोमवार 2024 कैलेंडर)

  • 22 जुलाई 2024 – प्रथम सावन सोमवार
  • 29जुलाई 2024 – दूसरा सावन सोमवार
  • 5 अगस्त 2024 – तीसरा सावन सोमवार
  • 12 अगस्त 2024 – चौथा सावन सोमवार
  • 19 अगस्त 2024 – पांचवां सावन सोमवार

इस महीने में नक्षत्र वाली पूर्णिमा रहती है। इस कारण से भी माह को श्रावण कहा जाता है। सावन की शुरुआत के साथ ही सभी शिवालयों पर भगवान शिव के जयकारे गूंजने लगते हैं।

शिव जी को सावन क्यों प्रिय है ? (शिव जी को सावन क्यों पसंद है)

शिवपुराण कहता है कि ये क्षण श्रवण करने वाला यानी सुनने का है, इसलिए इसका नाम श्रवण है। इस महीने में धार्मिक कथाएँ और प्रवचन सुनने की परंपरा है। सावन माह शिव जी को प्रिय होने के दो खास कारण हैं। प्रथम माह से देवी पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए तप करना शुरू किया था। दूसरी ओर, देवी सती के जाने के बाद शिव जी को फिर से अपनी शक्ति यानी देवी पार्वती पत्नी के रूप में वापस मिलीं।

सावन में कांवड़ यात्रा

सावन महीने में कांवड़ यात्रा निकालने की परंपरा रही है। इस दौरान तीर्थ स्थलों से कांवड़िए गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने के बाद शिव मंदिरों में गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा करने वालों पर शिव जी की विशेष कृपा बरसती है।

प्रदोष व्रत 2024: प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का क्या महत्व है, पंचांग के अनुसार आज ये कब से बन रहा है?

Disclaimer: यहां अपलोड की गई जानकारी सिर्फ निष्कर्षों और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *